कश्मीर में जानलेवा ठंड का कहर जारी

Edited By ,Updated: 04 Jan, 2015 05:25 PM

article

कश्मीर घाटी में एक दिन की राहत के बाद ठंड फिर से बढऩे लगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई जबकि लद्दाख क्षेत्र में तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई।

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में एक दिन की राहत के बाद ठंड फिर से बढऩे लगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई जबकि लद्दाख क्षेत्र में तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई। राज्य में मौसम अभी भी शुष्क और ठंडा है।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रात में तापमान में हल्की गिरावट देखी गई। पिछली रात को जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2 डिग्री सेल्सियस था, वहीं कल रात को यह और घटकर शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’

उन्होंने बताया कि काजीगुंद में कल तापमान शून्य से नीचे 3.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात को यह शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। काजीगुंद कश्मीर घाटी का प्रवेशद्वार कहा जाता है।

सालाना अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर की भूमिका निभाने वाले पहलगाम में तापमान तीन डिग्री गिरकर शून्य से नीचे तीन डिग्री सैल्सियस पर स्थिर हुआ जबकि पिछली रात को यह शून्य से नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस था।  प्रवक्ता ने बताया कि गुलमर्ग में कल तापमान शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात को यह शून्य से नीचे तीन डिग्री सेल्सियस था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!