झूठे वायदे कर सत्ता में आई भाजपा: अभय चौटाला

Edited By ,Updated: 03 Apr, 2015 05:39 AM

article

हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वायदे करके सत्ता में आई है।

कुरुक्षेत्र (पंकेस): हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वायदे करके सत्ता में आई है। यदि भाजपा सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में जनता से किए गए वायदों को अगले एक महीने में पूरा नहीं किया तो इनैलो कार्यकत्र्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
 
अभय चौटाला कुरुक्षेत्र की ब्राह्मण धर्मशाला ड्डकर रहे थे। इस बैठक को इनैलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पिहोवा विधायक एवं पूर्व मंत्री जसविंद्र सिंह संधू, राज्यसभा सदस्य रामकुमार कश्यप, जिला परिषद के चेयरमैन प्रवीण चौधरी, प्रदेश महासचिव बूटा सिंह लुखी, जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुल्तानी, रामकरण काला, पवन शर्मा पहलवान, डा. बाबूराम गुप्ता, नगर पार्षद नरेंद्र शर्मा, विवेक मेहता, संदीप टेका, डा. ओमप्रकाश, महेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद मन्नु जैन, जि.प. सदस्य चंद्रभान वाल्मीकि व ईश्वर पूजन ने भी संबोधित किया। बैठक में कार्यकत्र्ताओं से अभय चौटाला ने अपील की कि वे संगठित होकर पार्टी को मजबूत करें। 
 
अभय चौटाला तथा अशोक अरोड़ा ने विशाल कार्यकत्र्ता बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वायदों को 6 महीने की अवधि में पूरा करने का आश्वासन दिया था। प्रदेश में सरकार बने 5 महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी वायदा पूरा नहीं किया गया।
 
इनैलो ने सरकार को 6 महीने का समय दिया था। यदि आगामी एक महीने में भी किए गए वायदे पूरे नहीं किए गए तो इनैलो कार्यकत्र्ता संघर्ष करेंगे और सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। जाट आरक्षण पर बोलते हुए अभय चौटाला व अशोक अरोड़ा ने कहा कि जाटों को आरक्षण मिलना चाहिए लेकिन अन्य किसी जाति का हक न मारा जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!