मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाया गंभीर आरोप

Edited By ,Updated: 05 Apr, 2015 07:08 PM

article

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। मांझी ने कहा कि नीतीश अपने बाहुबली विधायक अनंत सिंह से मेरी और मेरे परिवार की हत्या करवाने की साजिश रच रहे हैं।

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। मांझी ने कहा कि नीतीश अपने बाहुबली विधायक अनंत सिंह से मेरी और मेरे परिवार की हत्या करवाने की साजिश रच रहे हैं। वह मुझे और मेरे परिवार की हत्या
करा सकते हैं। नालंदा के मां सवेरी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में पहुंचे मांझी ने पत्रकारों से बात करते हुए यह आरोप लगाया।

मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार और अनंत सिंह में खूब बन रही है। इतना ही नही उन्होंने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार राज्य में अपराधियों को खूब बढ़ावा दे रही है। मांझी ने कहा कि जो विधायक मेरे समर्थन में थे उन्हें अनंत सिंह से धमकी मिलती थी। मांझी ने नीतीश पर आरोप लगाया कि वह सरकारी कर्मचारियों के हित में कोई काम नहीं करना चाहते।

मांझी सीएम पद से हटने के दौरान नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा  भी रख लिया था। अपनी पार्टी के माध्यम से वह नीतीश कुमार के असली चेहरे को जनता के सामने लाने की बात कही थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!