Edited By ,Updated: 20 Jun, 2015 04:10 PM
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर सी.बी.आई. का शिकंजा कसे जाने के बाद हिमाचल कांग्रेस के साथ अब हिमाचल युवा कांग्रेस भी वीरभद्र सिंह के बचाव में उतर आई है।
हिमाचल (संजीव राणा): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर सी.बी.आई. का शिकंजा कसे जाने के बाद हिमाचल कांग्रेस के साथ अब हिमाचल युवा कांग्रेस भी वीरभद्र सिंह के बचाव में उतर आई है। जिसके तहत शिमला में जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूवा कांग्रेस ने सुषमा स्वराज का पुतला फूंका।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आकाश सैनी ने कहा कि अपने मंत्रियों को बचाने के लिए मोदी सरकार ऐसे हथकंडे अपना रही है। उधर पालमपुर में नगर एवं ग्राम नियोजन कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने भी कहा कि ललित मोदी मामले में भाजपा अपने कुछ शीर्ष नेताओं सुषमा स्वराज और वसुंधरा राजे के नाम आने पर लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस के नेताओं पर इस तरह के मामले बना रही है।