फूली तोंद वाले लोग योग का नाटक कर रहे: लालू

Edited By ,Updated: 21 Jun, 2015 10:55 PM

article

अपनी वाकपटुता से विरोधियों को चुप कर देने वाले लालू प्रसाद यादव ने सोशल साइट ट्विटर के जरिये मोदी सरकार पर हमला बोला है।

पटना: जिस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को दुनिया के करीब 200 देशों ने माना और योग कर एक कीर्तिमान बनाया उसी योग दिवस पर कटाक्ष करते हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इसे मात्र दिखावा करार दिया है। लालू ने योग दिवस को 'अंतरराष्ट्रीय तोंद डे' कहा है। लालू के मुताबिक 'योग करने वाले अलग ही दिखते है फिर एकदिन के लिए ये सब ढकोसला क्यों? मैं योग का विरोधी नहीं पर लोगों को बेवकूफ बनाने के पाखंड का धुर विरोधी हूं'।  
  
बिहार की राजनीति में अलग पहचान रखने वाले लालू प्रसाद यही नहीं रुके, बीजेपी के कई नेताओं पर हमला करते हुए उन्होनें ट्वीट किया कि अगर ये भाजपाई योग के इतना ही हिमायती होते जितना की ये शोरगुल मचा रहे है तो इनकी तोंद इतनी नहीं फूलती? इस ट्वीट के साथ उन्होनें यह तस्वीर भी शेयर की है जिसमें बीजेपी के कई बड़े नेता नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर मोटे-मोटे अक्षरों में लिखा हुआ है 'अंतरराष्ट्रीय तोंद डे'।
 
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने 22 मिनट के दरम्यान एक के बाद एक सात ट्वीट किए। इनके माध्यम से उन्होंने केंद्र सरकार के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि फूली तोंद वाले लोग योग का नाटक कर रहे हैं। आप भी पढ़े वे ट्वीट ...
 
1. योग जैसे व्यक्तिगत मसले को प्रचार-प्रसार की मदद से मोदी सरकार अपना पब्लिक रिलेशन बनाने में जुटी है। यह शरीर को स्वस्थ बनाने का नहीं, राजनीति का योग है।
2. भाजपा के अधिकांश राष्ट्रीय नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों, आरएसएस के पदाधिकारियों की तोंद फूली हुई है। भाजपा के नेताओं की चर्बी अधिक बढ़ गयी है।
3. अगर ये भाजपाई योग के इतने ही हिमायती होते जितना की ये शोरगुल मचा रहे है, तो इनकी तोंद इतनी नहीं फूलती।
4. योग करने वाले अलग ही दिखते हैं। फिर एकदिन के लिए ये सब ढकोसला क्यों? मैं योग का विरोधी नहीं, पर लोगों को बेवकूफ बनाने के पाखंड का धुर विरोधी हूं।
5. हमारे देश में करोड़ों लोग भूखे सोते हैं। रिक्शा चलाने वाले को योग की क्या जरूरत? मजदूर को योग की क्या जरुरत? वह दिन भर शारीरिक श्रम करता है।
6. किसान पूरे दिन कसरत करता है, खेत-खलिहान में पसीना बहाता है। उन गरीबों और कामगार वर्गों को योग की जरुरत नहीं, जो मेहनत की रोटी खाते है।
7. जो सुख प्राप्ति का जीवन जी रहा है, पूंजीपतियों को गरीबों का खून चुसवा रहा है, किसानों की जमीन निगल रहा है, वह योग करेगा और करवाएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!