Edited By ,Updated: 23 Aug, 2015 07:20 PM
महिलाओं की सुरक्षा के मामले में देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली राजधानी ऐक्सप्रेस में एक महिला ...
नई दिल्ली: महिलाओं की सुरक्षा के मामले में देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली राजधानी ऐक्सप्रेस में एक महिला से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। मामला नई दिल्ली से रांची जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का है, जिसमे यात्रा कर रही एक महिला के साथ सेना के एक जवान ने छेड़छाड़ की। पीडित महिला ने मामले की शिकायत मुगलसराय जीआरपी से की। जीआरपी ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जीआरपी के अनुसार पीड़ित महिला कानपुर से रांची जाने के लिए ट्रेन के बी-6 कोच में सवार हुई थी,टे्रन के कानपुर से खुलने के बाद उसी कोच में सीट नंबर 51 पर यात्रा कर रहा रांची में आर्मी में पोस्ट सेना का जवान राकेश कुमार ने महिला के साथ कई बार छेड़छाड़ की। पीड़ित महिला ने बताया कि पहले तो उसे महसूस हुआ कि आरोपी जवान से अनजाने में हुआ होगा।
लेकिन जब जवान ने दूसरी बार छेड़छाड़ की तो उसने शोर मचा दिया और ट्रेन के टीटीई से इसकी शिकायत कर दी। ट्रेन के मुगलसराय पंहुचने पर जीआरपी ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर धारा 354 के तहत जेल भेज दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन मामला गंभीर है क्योंकि जब देश की सबसे सुरक्षित टे्रन का ये हाल है तो बाकी ट्रेनों की क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।