Edited By ,Updated: 28 Aug, 2015 08:59 PM
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में एक लडकी और उसके भाई का शव मिलने से आज सनसनी फैल गयी।
ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में एक लडकी और उसके भाई का शव मिलने से आज सनसनी फैल गयी। आशंका है कि आरोपियों ने भाई और बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी और लडकी के साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस वारदात के सिलसिले में क्षेत्र के एक आश्रम के कर्ताधर्ता को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। इन दोनों शवों के पास सात वर्षीय बच्चा विक्की घायल अवस्था में मिला है। मृत व्यक्ति की पहचान ङ्क्षभड जिले के अमायन निवासी भीका परिहार और उसकी बहन जलदेवी के रूप में हुयी है। बालक विक्की भीका का भांजा है।
सूत्रों ने कहा कि भीका कल अपनी बहन को रक्षाबंधन पर्व पर घर लाने के उद्देश्य से बाइक से मेहगांव गया था। भीका शाम को अपनी बहन और भांजे को लेकर बाइक से ही अमायन के लिए रवाना हुए थे। देर शाम तक अमायन नहीं पहुंचने पर उनकी खोजबीन शुरू हुयी। इस बीच आज सिंहपुर घाटी के पास दोनों भाई बहन के शव मिले। घायल विक्की को इलाज के लिए पहले डबरा के अस्पताल में और फिर ग्वालियर भेजा गया।