Edited By ,Updated: 07 Oct, 2015 01:31 PM
भोपाल के गंजबासौदा में एक राष्ट्रीय किन्नर महापंचायत चल रही है। इसमें शामिल होने देश भर से आए डेढ़ हजार किन्नरों ने मंगलवार को कलश यात्रा निकाली।
गंजबासौदा: भोपाल के गंजबासौदा में एक राष्ट्रीय किन्नर महापंचायत चल रही है। इसमें शामिल होने देश भर से आए डेढ़ हजार किन्नरों ने मंगलवार को कलश यात्रा निकाली।
इस दौरान एक किन्नर ने चार किलो सोने के गहने पहनकर कलश यात्रा में शामिल हुआ। सिर पर मुकुट, गले में हार सहित उसकी साड़ी में भी सोने के तारों से कारीगरी की गई थी।
सिर से लेकर पैर तक सोने से लदे इस किन्नर की सुरक्षा पुलिस के लिए समस्या बन गई। पुलिस अधिकारियों ने किन्नर को पैदल चलने की अनुमित नहीं दी। जिस कार में यह किन्नर सवार था उसे सशस्त्र पुलिसकर्मियों ने घेर रखा था। इस किन्नर को देखने की लोगों में अत्यधिक उत्सुकता थी।