केजरीवाल के विवादित बोल, धृतराष्ट्र बन गया है चुनाव आयोग-दुर्योधन की कर रहा मदद

Edited By ,Updated: 10 Apr, 2017 11:43 AM

arvind kejriwal  evm  election commission  mcd election

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मीडिया पर सवाल उठाते हुए विवादित शब्द कह डाले। केजरीवाल ने कहा है कि चुनाव आयोग धृतराष्ट्र बन गया है जो अपने बेटे दुर्योधन को साम दाम दंड भेद करके सत्ता में पहुंचाना चाहता है।

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मीडिया पर सवाल उठाते हुए विवादित शब्द कह डाले। केजरीवाल ने कहा है कि चुनाव आयोग धृतराष्ट्र बन गया है जो अपने बेटे दुर्योधन को साम दाम दंड भेद करके सत्ता में पहुंचाना चाहता है। केजरीवाल ने कहा है कि कल, पूरे देश में उपचुनाव हुए। धौलपुर में 18 मशीन में गड़बड़ी पायी गई है। ईवीएम की प्रोग्रामिंग में छेड़छाड़ हुई है, इनका कोड बदला गया। अब शक हो रहा है कि चुनाव आयोग जांच क्यों नहीं करा रहा। एक विधानसभा में करीब 200 बूथ होते हैं, इनमे 18 खराब हैं, तो 10 प्रतिशत गड़बड़ है। उन्होंने कहा कि भिंड की मशीन पर चुनाव आयोग ने क्लीन चिट दे दी जबकि इसकी जांच क्यों नहीं कराई जा रही।


उन्होंने कहा कि अब बटन किसी का दबाओ, वोट भाजपा को मिल रहा है विविपेट नहीं होगी, तो गड़बड़ी फैलेगी। राजस्थान से मशीन क्यों लाई जा रही हैं। 3 जेनरेशन की मशीन एमसीडी चुनाव में यूज करने जा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि  2006 से पहले की मशीन से चुनाव आयोग वोटिंग कराइ जा रही है राजस्थान की मशीन सारी गड़बड़ है। चुनाव जरूर लड़ेंगे, छोड़ कर नहीं जाएंगे

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!