Wikipedia से छेड़छाड़, केजरीवाल को बना दिया 'मुर्खमंत्री'

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Jun, 2017 06:53 PM

arvind kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किसी परिचय की जरूरत नहीं है।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। सभी जानते है कि दिल्ली में उनकी सरकार है। वैसे अगर केजरीवाल के बारे में अाप कुछ और जानने के लिए गूगल पर सर्च करते हैं, ताे इसमें उनसे जुड़ी हर जानकारी अापके लिए उपलब्ध है। लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक गूगल सर्च में केजरीवाल से संबंधित जो जानकारी है, वो हैरान करने वाली है। सर्च करने पर विकिपीडिया में उन्हें मुर्खमंत्री बताया गया है।  
PunjabKesari

नाम है 'केजरीबवाल'
इतना ही नहीं पेज पर उनका नाम 'अरविंद केजरीबवाल' और आम आदमी पार्टी को 'आम आमदनी पार्टी' बताया गया है। पेज पर केजरीवाल के प्रोफेशन को लेकर जो ब्योरा दिया गया है उसके मुताबिक वे भारतीय सिनेमा आलोचक, पार्ट टाइम राजनीतिज्ञ, आम आमदनी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुर्खमंत्री हैं। ऐसा लगता है कि उनके फिल्में देखने के शौक के चलते उन्हें भारतीय सिनेमा आलोचक और पार्ट टाइम राजनीतिज्ञ बताया गया है। हालांकि अंग्रेजी में सर्च करने पर सारी जानकारी सही अा रही है।
PunjabKesari

जानबूझकर की गई छेड़छाड़  
ऐसा लग रहा है कि किसी ने जानबूझकर विकिपीडिया पेज और उस पर दी गई जानकारी से छेड़छाड़ की है। दरअसल, विकिपीडिया पेज कोई भी कहीं से भी एडिट कर सकता है। एडिट करते ही अपडेटेड जानकारी वेबपेज पर आ जाती है। इसे बदलना बहुत ही आसान है। किसी भी पेज की जानकारी को बदलने के लिए वहां दिए गए edit ऑप्शन का इस्तेमाल करना होता है। जानकारी बदलने के बाद आपको 'बदलाव सुरक्षित करें' (सेव) बटन को दबाना होता है। इसके बाद अापने जाे बदलाव किया, वह पेज पर दिखाई देने लगेगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!