महात्मा गांधी और नेहरू के खिलाफ नेता ने दिया आपत्तिजनक बयान

Edited By ,Updated: 07 Dec, 2016 05:28 PM

assam  dilip kumar paul  mahatma gandhi  jawaharlal nehru

असम विधानसभा के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार पॉल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक बयान दिया है।

गुवाहाटी: असम विधानसभा के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार पॉल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक बयान दिया है। पॉल ने सिलचर में दिए आपत्तिजनक बयान में आरोप लगाया कि महात्मा गांधी और नेहरू मोहम्मद अली जिन्ना की तरह थे जिन्होंने देश के बंटवारे का समर्थन किया ताकि नेहरू भारत के प्रधानमंत्री बन सकें। 

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के लोभ में इन दोनों नेताओं ने देश के बंटवारे की गलती की। स्थानीय समाचार चैनलों की रिपोर्टों के अनुसार राज्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक पॉल ने सिलचर में एक कार्यक्रम में यह बयान दिया। भारत सेवाश्रम के सदस्य स्वामी पार्थ महाराज ने भी कुछ दिन पहले सिलचर में महात्मा और नेहरू के खिलाफ इसी तरह के आपत्तिजनक बयान दिये थे। विपक्ष के नेता देवब्रत साइकिया ने इन बयानों को लेकर स्वामी के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करायी थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!