11 साल की मासूम से सामूहिक रेप, जिंदा जलाया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Mar, 2018 09:34 PM

assam rape student

असम के नागांव जिले में तीन दरिंदों ने एक 11 साल की मासूम लड़की के साथ पहले सामूहिक बलात्कार किया और फिर उसे जिंदा जला दिया। जिससे मासूम की मौत हो गई। वारदात नागांव के लालुंग गांव की है। मृतक बच्ची 5वीं कक्षा की छात्रा थी। वारदात के बाद उसे गंभीर...

नेशनल डेस्क: असम के नागांव जिले में तीन दरिंदों ने एक 11 साल की मासूम लड़की के साथ पहले सामूहिक बलात्कार किया और फिर उसे जिंदा जला दिया। जिससे मासूम की मौत हो गई। वारदात नागांव के लालुंग गांव की है। मृतक बच्ची 5वीं कक्षा की छात्रा थी। वारदात के बाद उसे गंभीर हालत में गुवाहाटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अभी भी फरार है।

पीड़िता ने दर्ज कराया बयान
अस्पताल में बच्ची का इलाज करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत बहुत नाजुक थी। उसे कई अंदरूनी चोटें आई थीं। साथ ही वह बुरी तरह से जल चुकी थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपचार के दौरान पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया था। उसने तीनों आरोपियों की पहचान भी कर ली थी। शिनाख्त के आधार पर ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं। उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। अब उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!