Assembly Election 2018: कड़ी सुरक्षा के बीच नागालैंड और मेघालय में मतदान आज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Feb, 2018 05:48 AM

assembly election 2018 polls in nagaland and meghalaya today

पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय और नागालैंड में  विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम चार बजे तक चलेगा। नागालैंड के दूरदराज के जिलों में कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान तीन बजे समाप्त ...

शिलांग/कोहिमाः दो पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। मतदान आज सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम चार बजे तक चलेगा। नागालैंड के दूरदराज के जिलों में कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान तीन बजे समाप्त हो जाएगा। दोनों राज्यों में 60-60 सदस्यीय विधानसभा है लेकिन दोनों ही प्रदेशों में 59-59 सीटों के लिए मतदान होगा। 

नागालैंड में जहां एक सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो निर्विरोध चुने जा चुके हैं वहीं मेघालय में 18 फरवरी को ईस्ट गारो हिल्स जिले में एक आईईडी विस्फोट में एनसीपी प्रत्याशी जोनाथन एन संगमा की मौत हो जाने की वजह से विलियमनगर सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया है। मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में हुए चुनाव के नतीजे तीन मार्च को घोषित किए जाएंगे। 

मेघालय में इस बार मुकाबला भाजपा और सत्तारूढ़ कांग्रेस के बीच है। यहां कांग्रेस 59 सीटों पर जबकि भाजपा 47 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राज्य के 18.4 लाख मतदाता 59 सीटों पर 370 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी एफ. आर. खारकोंगर के मुताबिक, इस बार यहां सबसे ज्यादा 32 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!