जानिए, गणतंत्र दिवस से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 06:13 PM

at what time did india become a republic

भारतीय संविधान को सम्मान देने के लिए 26 जनवरी को हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भारत एक गणतंत्र देश के रूप के बदला और देश में संविधान लागू हुआ। यह तो सभी जानते हैं लेकिन यह कितने लोग जानते हैं कि देश में गणतंत्र कितने बजे लागू हुआ,...

नेशनल डेस्क: भारतीय संविधान को सम्मान देने के लिए 26 जनवरी को हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भारत एक गणतंत्र देश के रूप के बदला और देश में संविधान लागू हुआ। यह तो सभी जानते हैं लेकिन यह कितने लोग जानते हैं कि देश में गणतंत्र कितने बजे लागू हुआ, पहला झंडा किसने फहराया था। गणतंत्र दिवस की पहली परेड कहां हुई थी। हो सकता है कुछ लोगों को इसकी जानकारी भी हो लेकिन अभी भी कई लोग ऐसे हैं जिन्हे इसकी जानकारी हो।

पढ़िए गणतंत्र दिवस पर क्या-क्या हुआ था?
-पहले गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के इर्विन स्टेडियम में झंडा फहराया गया था।
-पूर्ण स्वराज दिवस (26 जनवरी 1930) को ध्यान में रखते हुए भारतीय संविधान 26 जनवरी को लागू किया गया था। 
-आईएसटी के अनुसार 26 जनवरी 1950 को 10.18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया। 
-भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने गवर्नमैंट हाऊस में 26 जनवरी 1950 को शपथ ली थी। 
-गणतंत्र दिवस की पहली परेड 1955 को दिल्ली के राजपथ पर हुई थी। 
-राजपथ परेड के पहले मुख्य अतिथि पाकस्तिान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद थे। 
-मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी 26 जनवरी 1963 को घोषित किया गया था। 
-1950 से 1954 के बीच गणतंत्र दिवस का समारोह इर्विन स्टेडियम किंग्सवे, लाल किला तो कभी रामलीला मैदान में हुआ करता था। 
-26 जनवरी को ही सारनाथ के अशोक स्तंभ पर बने सिंह को राष्टरीय प्रतीक के रूप में अपनाया गया था। 
-रिपब्लिक डे परेड 1950 को पहले चीफ इंडोनेशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति 'सुकर्णो' थे।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!