एनएसजी के लिए भारत की कोशिश का समर्थन करेगा आस्ट्रेलिया

Edited By ,Updated: 29 Jul, 2016 11:57 PM

australia would support india s effort to nsg

भारत में आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त हरिंदर सिद्धू ने कहा कि उनका देश परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी)...

नई दिल्ली : भारत में आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त हरिंदर सिद्धू ने कहा कि उनका देश परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के लिए भारत के प्रयास का समर्थन करना जारी रखेगा क्योंकि भारत की ‘विश्वसनीयता’ है। सिद्धू ने कहा कि उनका देश 48 देशों के इस समूह में भारत के आवेदन का समर्थन करने में आगे रहा है। ‘‘ हम दोनों ही एक परमाणु अप्रसार विश्व के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
 
आस्ट्रेलिया भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह तथा अन्य गैर प्रसार व्यवस्थाओं में इसलिए भी देखना चाहता है क्योंकि इसके पास संभावना है और भारत की विश्वसनीयता पर हमें संदेह नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम भारत का समर्थन करना जारी रखेंगे।’’ सिद्धू यहां फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। भारत और आस्ट्रेलिया ने एक असैन्य परमाणु सहयोग समझौता कर रखा है। भारत अपनी उर्जा जरूरतें पूरी करने के लिए आस्ट्रेलिया से यूरेनियम का आयात करना चाहता है। 
 
उन्होंने कहा, ‘‘ हमने हाल ही में अपने असैन्य परमाणु सहयोग समझौते को पूरा किया है और हमें उमीद है कि गतिविधि उस मोर्चे पर भी होगी।’’  दक्षिण चीन सागर पर एक अंतरराष्ट्रीय अदालत द्वारा दिए गए फैसले पर सिद्धू ने कहा, ‘‘ इस विवाद में दूरी बनाए रखना वास्तव में मायने रखता है।’’ दक्षिण चीन सागर में आस्ट्रेलिया के गहरे आर्थिक हित हैं। उन्होंने कहा कि उनके देश का करीब 60 प्रतिशत व्यापार इस क्षेत्र से होता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!