Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Jan, 2018 07:49 PM
वर्ष 2018 के आगमन के समय कल मध्यरात्रि को जन्मी एक नवजात शिशु बृहत् बंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की योजना के कारण जन्म के साथ ही लखपति बन गई। बीबीएमपी ने लैंगिग असमानता के उन्मूलन के लिए देश में पहली बार यह योजना चलायी है...
बंगलुरु: वर्ष 2018 के आगमन के समय कल मध्यरात्रि को जन्मी एक नवजात शिशु बृहत् बंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की योजना के कारण जन्म के साथ ही लखपति बन गई। बीबीएमपी ने लैंगिग असमानता के उन्मूलन के लिए देश में पहली बार यह योजना चलायी है।
इस येाजना का लाभ बंगलुरु के राजाजी नगर के बश्याम सर्कल स्थित निगम के डी. नागाराजू मातृत्व अस्पताल में मध्यरात्रि में जन्मी पुष्पा और गोपी की नवजात पुत्री को मिला। शहर के मेयर संपत राज ने दंपति को बधाई देते हुए उन्हें पांच लाख का बॉण्ड सौंपा। यह बॉण्ड संयुक्त रूप से मां और नवजात के नाम है। मां ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि वह इस राशि के ब्याज का उपयोग बेटी की शिक्षा में करेगी।