मजाक-मजाक में यात्रियों ने लगाया मैट्रो को 35 लाख का जुर्माना, वजह कर देगी हैरान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Feb, 2018 11:01 AM

bangalore metro rti token

बेंगलूरू मेट्रो इनदिनों टोकन चोरी की घटना से जूझ रही है। मेट्रो के यात्री 20 अक्टूबर 2011 से लेकर अब तक कुल 1.74 लाख टोकन अपने साथ ले जा चुके हैं। इन टोकनों की वजह से अब तक मेट्रो को 35 लाख रुपए का नुकसान हो चुका है। आरटीआई का तहत इस बात का खुलासा...

नई दिल्ली: बेंगलूरू मेट्रो इनदिनों टोकन चोरी की घटना से जूझ रही है। मेट्रो के यात्री 20 अक्टूबर 2011 से लेकर अब तक कुल 1.74 लाख टोकन अपने साथ ले जा चुके हैं। इन टोकनों की वजह से अब तक मेट्रो को 35 लाख रुपए का नुकसान हो चुका है। आरटीआई का तहत इस बात का खुलासा हुआ है। 

अब तक 10,739 यात्रियों के टोकन हैं गायब
 मेट्रो की चाक चौबंद व्यवस्था को यात्री अकसर ही धत्ता बताते रहे हैं।  जिन यात्रियों से टोकन खो जाते हैं, उसके लिए तो उन्हें ही जुर्माना देना पड़ता है लेकिन बहुत सारे यात्री टोकन को चालाकी से अपने घर ले जाते हैं। आरटीआई में दी गई जानकारी में कहा गया है कि बेंगलुरु मेट्रो 2011 से अभी तक 10,739 यात्रियों के टोकन गायब हुए हैं, जिसके लिए 8,62,328 रुपए जुर्माने के रूप में भी वसूले जा चुके हैं। बेंगलुरु मेट्रो को 1,67,320 टोकन के पैसे नहीं मिल पाए हैं। आपको बता दे कि मेट्रो के टोकन खोने की यह कोई पहली घटना नहीं है दिल्ली मेट्रो को भी टोकन खोने की घटना से दो-चार होना पड़ा था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!