केजरीवाल की अग्निपरीक्षा, बवाना विधान सभा सीट पर 45 प्रतिशत मतदान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 09:54 PM

bawana assembly by election kejriwal s test today

दिल्ली के बवाना विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह शुरू हो गया। इस चुनाव में भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

नई दिल्ली : उत्तर पश्चिम दिल्ली की बवाना विधानसभा सीट पर 45 प्रतिशत मतदान हुआ है। दिल्ली चुनाव अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शाम छह बजे तक 45 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कार्यालय ने कहा है पोङ्क्षलग दलों के आने पर मतदान प्रतिशत और अन्य सूचनाओं में बदलाव भी हो सकता है। मतदान आज सुबह आठ बजे शुरू हुआ था।

वर्ष 2015 में विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप )के टिकट पर जीते वेद प्रकाश ने अप्रैल में इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उनके इस्तीफा देने से रिक्त सीट पर उपचुनाव कराया गया। वह उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। कार्यालय ने कहा कि कहीं से किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला। मतदान के दौरान एक बीयू ,एक सीयू और वीवीपैट मशाीनों के खराब होने पर इस बदला गया। मतदान से पहले मॉक ड्रिल की गई जिसमें 5 बीयू और 5 सीयू को बदला गया।

मॉक ड्रिल में 34 वीवीपैट भी बदली गई।  मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के अनुसार 2015 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में बवाना क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में 8519 की कमी हुई है। कार्यालय के मुताबिक 2015 विधानसभा चुनाव में कुल मतदाता 303108 थे जबकि उपचुनाव में 294282 वोटर रह गए हैं। उपचुनाव में कुल आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। आप की तरफ से रामचंद्र और कांग्रेस की तरफ से तीन बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके सुरेन्द्र कुमार प्रत्याशी हैं। उपचुनाव में कोई महिला उम्मीदवार नहीं है।

कुल मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या 164114 और महिलाओं की 130143 है। अन्य 25 मतदाता और सेवा मतदाताओं की संख्या 307 थी चुनाव के लिए 67 स्थानों पर 379 मतदान केन्द्र बनाए गए थे एक मतदान केन्द्र पर औसतन मतदाता की संख्या 776 थी। वर्ष 2013 और 2015 के चुनाव में बवाना में मतदान प्रतिशत क्रमश: 61.14 और 61.83 प्रतिशत रहा था। मतों की गिनती 28 अगस्त को अलीपुर के स्वामी श्रद्धानन्द कालेज के पुराने भवन में होगी।

बवाना में खुद केजरीवाल ने किया प्रचार
2015 चुनावों के बाद से केजरीवाल की आप ने कोई चुनाव नहीं जीता है। ऐसे में विधानसभा क्षेत्र में खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने भारी प्रचार किया है। भाजपा ने इस सीट से वेद प्रकाश को टिकट दी है जिन्होंने वर्ष 2015 में आप के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। इस साल मार्च में उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और आप छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

तीनों दलों को जीत की उम्मीद
विधानसभा में बहुमत रखने वाली आम आदमी पार्टी के पास 65 विधायक हैं। लेकिन निकाय चुनाव, रजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव और पंजाब एवं गोवा चुनाव में एक के बाद करारी हार का सामना करने के बाद मौजूदा उपचुनाव में जीत आप के मनोबल को बढ़ा सकती है। आप ने विधानसभा क्षेत्र से राम चंदर को उतारा है। 70 सदस्यीय विधानसभा में महज चार सदस्यों वाली भाजपा को उम्मीद है कि वह अपनी जीत के क्रम को दिल्ली में भी बरकरार रखेगी। भाजपा यहां वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। एक अन्य बड़ी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस है। वह विधानसभा में शून्य पर सिमट जाने के बाद अपना खाता खोलने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। कांग्रेस ने बवाना से तीन बार विधायक रह चुके सुरेंद्र कुमार को टिकट दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!