बंगाल बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने दिया इस्तीफा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Mar, 2018 06:37 PM

bengal bjp women s front vice president priyanka sharma resigns

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रियंका शर्मा टिबडे़वाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है प्रियंका द्वारा लिए गए अचानक इस फैसले से पश्चिम...

नेशनल डेस्कः पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रियंका शर्मा टिबडे़वाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है प्रियंका द्वारा लिए गए अचानक इस फैसले से पश्चिम बंगाल में राजनीति तेज हो गई है।

आगे भी वह भाजापा के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगी
टिबड़ेवाल ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि मौजूदा स्थितियां उनके अनुकूल न होने के कारण उनका इस पद पर बने रहना संभव नहीं है। इसलिए वह अपने पद से त्यागपत्र दे रही हैं। इसके बाद उन्होंने साफ किया कि वह बीजेपी के साथ हैं और आगे भी रहेंगीं। उनके इस्तीफे को लेकर राजनीतिक गलियारों में सवालों का दौर शुरू हो गया है।

बता दें कि महिला मोर्चा व्हाट्सएप ग्रुप में प्रदेश के पदाधिकारियों के नाम शामिल किए गए थे। लेकिन इसमें प्रियंका का नाम नहीं था। जिससे वह नाराज थी, इस पर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की थी, बाद में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!