Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Sep, 2017 02:14 PM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में....
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधते हुए इसकी आलोचना की है। चौहान ने यहां जारी एक बयान में कहा कि घरेलु विफलताओं, गलतियों की चर्चा विदेशी धरती पर सार्वजनिक रूप से नहीं करने की मान्य परंपरा रही है। इसका पालन करना सभी का संवैधानिक और नैतिक कत्र्तव्य है।
उन्होंने कहा कि गांधी ने अमेरिका में छात्रों के बीच अपनी कुंठा व्यक्त की है, उससे देश की जनता का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि गांधी ने कांग्रेस में वंश परंपरा और उसके अहंकार की बात स्वीकार की, लेकिन वे यह भूल गए कि उस समय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी थीं। उनकी यह टिप्पणी गांधी पर बैठती है। चौहान ने कहा कि सत्ता के माने हुए आलोचकों ने भी कभी राष्ट्रहित में विदेश की धरती पर कभी मान्य परंपराओं का इस तरह खंडन नहीं किया, जिस तरह गांधी ने किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी तुलना करके अपना बौनापन दिखा दिया है।