खुद काे विधवा मानकर रचाई दूसरी शादी, 20 साल बाद लाैट अाया पहला पति!

Edited By ,Updated: 01 Apr, 2017 04:38 PM

bihar

बिहार के गया जिले में एक महिला ने पति की मौत की खबर के बाद दूसरी शादी कर ली।

गया: बिहार के गया जिले में एक महिला ने पति की मौत की खबर के बाद दूसरी शादी कर ली। लेकिन अब 20 साल बाद पति के लौटने पर न केवल पत्नी बल्कि पूरा गांव हैरान है। वहीं, वह बच्चा जाे होश संभालने के बाद से ही पिता के नाम के आगे स्वर्गीय लिख रहा था, वह उन्हें सामने देख रहा था। पति, पत्नी और बेटे के मिलन के मौके पर पूरे गांव में भावनात्मक माहौल देखने काे मिला। दरअसल, गया जिले के एक गांव में रहने वाले महेश्वर राजवंशी रोजगार की तलाश में 1996 में कोलकाता गए थे, वहां से कुछ साल बाद वह बेंगलुरु चले गए। बताया जाता है कि बेंगलुरु की एक प्लास्टिक फ्रैक्ट्री में उन्हें बंधुआ मजदूर बना लिया गया। महेश्वर ने बताया कि उन्होंने कई बार घर आने की कोशिश की, लेकिन मालिक किसी बहाने से उन्हें रोक लेता। पिछले कुछ दिनों से उनका घर लौटने का बड़ा मन कर रहा था। इसलिए वह मालिक से झूठ बोलकर गांव लौट आए।

महेश्वर के कई साल तक घर नहीं लौटने के बाद परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, मंदिरों में मन्नतें मांगी, लेकिन काेई खबर नहीं मिली। फिर परिवार ने उन्हें मरा हुआ समझ लिया। महेश्वर की पत्नी ने दूसरी शादी कर अपना घर बसा लिया। वहीं उनके तीन बच्चों का बुजुर्ग मां ने लालन-पालन किया। अब मां बेटे को वापस पाकर फूले नहीं शमां रही हैं और भगवान को शुक्रिया कर रही है। महेश्वर अब पोता-पोती वाले हो गए हैं। उनका कहना है कि वो बेटे की शादी में शामिल नहीं हो पाए, परंतु वह अपना बाकी जीवन उनके साथ बिताएंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!