सेक्स स्कैंडल में फंसे कांग्रेस नेता, पीड़िता बोली- इंसाफ न मिला तो कर लूंगी आत्मदाह

Edited By ,Updated: 22 Feb, 2017 07:28 PM

bihar congress leader accused of running sex racket

बिहार कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडे पर एक दलित लड़की ने यौन शौषण का आरोप लगाया है। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि आरोप लगाने वाली लड़की कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के ही नेता की बेटी है।

पटना: बिहार कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडे पर एक दलित लड़की ने यौन शौषण का आरोप लगाया है। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि आरोप लगाने वाली लड़की कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के ही नेता की बेटी है। इस मामले में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ एक पूर्व आईएएस का बेटा निखिल प्रियदर्शी भी शामिल है। प्रियदर्शी का बहनोई सीबीआई में एसपी है और उसका दोस्त बिहार के डीजीपी का बेटा है। करीब अढ़ाई महीने पहले लड़की ने एफआईआर दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। हालांकि आरोपों के बाद ब्रजेश पांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पीड़ित लड़की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगा चुकी है।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सीबीआई तक को पत्र लिख चुकी है, लेकिन कहीं से कोई मदद नही मिली। थक हार कर लड़की ने मीडिया का सहारा लिया और अपनी आपबीती सबके सामने रखी। पीड़ित लड़की ने बताया कि न सिर्फ उसको ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण किया गया है बल्कि उसे प्रताडित भी किया। लड़की का आरोप है कि ब्रजेश पांडे और निखिल प्रियदर्शी सेक्स रैकेट चलाते हैं, उसमें बिहार के कई रसूखदार नेता और ब्यूरोक्रेट भी शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में एसआईटी गठित कर जांच शुरू की है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पीड़िता ने बताया कि निखिल प्रियदर्शी से व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए उसकी जान-पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। एक दिन निखिल उसे ब्रजेश पांडे के पास भेजा। वह उसे उनके बोरिंग रोड एक फ्लैट में ले गया था। वहां कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, इसके बाद उसको कोई होश नहीं था लेकिन उसे इतना आभास हो रहा था कि उसके साथ कुछ गलत हो रहा है। लड़की का आरोप है कि पुलिस ने भी उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया और उलटा आरोपी को संरक्षण दिया। युवती ने बताया कि उसने हर जगह गुहार लगाई लेकिन कही भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। युवती ने कहा कि अगर अब भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेगी।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!