Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 03:52 PM
बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। मोतिहारी जिले के लगभग पचास प्रतिशत से ज्यादा भाग बाढ़ की चपेट में है।
नई दिल्ली: बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। मोतिहारी जिले के लगभग पचास प्रतिशत से ज्यादा भाग बाढ़ की चपेट में है। बावजूद इसके देश के आजादी का जश्न लोग पूरे उमंग एवं श्रद्धा के साथ मना रहे हैं। बाढ़ में डूबे इलाकों की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिसे देख हर कोई गर्व महसूस कर रहा है। यहां देशभक्ति के आगे बाढ़, तबाही और जलजमाव शब्द फीके दिख रहा है। बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित बिहार के बगहा में जल सैलाब और तबाही के मंजर के बीच शान से तिरंगा फहराया गया।
पानी से डूबे अनुमंडलीय मैदान में एसडीएम धर्मेंद्र कुमार नाव से झंडा फहराने पहुंचे। जिले के एसपी शंकर झा भी कमर भर पानी में घुस कर राष्ट्रीय पर्व और ध्वजारोहण के कार्यक्रम में पुलिस जवानों के साथ मौजूद रहेजवानों ने कमर भर पानी में घुस कर परेड किया और तिरंगे को सलामी दी। इलाके के अन्य सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में भी कुछ इसी तरह से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। गौरतलब है कि मोतिहारी गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री विनोद नारायण झा ने बर्षा के बीच झंडा फहराया और झंडे को सलामी दी।