Edited By ,Updated: 10 Apr, 2017 12:12 PM
बिहार के कटिहार में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसमें मास्टर माइंड महिला मीरा देवी, वेस्ट बंगाल की रहने वाली एक
पटनाः बिहार के कटिहार में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसमें मास्टर माइंड महिला मीरा देवी, वेस्ट बंगाल की रहने वाली एक लड़की समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को छापेमारी के दौरान शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान मिला है। पुलिस चार्जशीट तैयार करके आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि पॉश इलाके विनोदपुर के एक घर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने उस घर पर छापे मारी की। पुलिस को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्स रैकट की मास्टरमाइंड वेस्ट बंगाल और बिहार के आसपास की लड़कियों को बहला-फुसलाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराती थी। इस दौरान मोबाइल पर उनका अश्लील वीडियो भी बना लेती थी। इस वीडियो के जरिए ही वह उनको ब्लैकमेल कर उनसे जबरन धंधा कराती थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। बता दें कि बिहार में लड़कियों को अगवा करके उनसे जबरन जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा है। साल 2016 में 3037 लड़कियों की गुमशुदगी के केस दर्ज हुए। माना जा रहा है कि एक बड़ा नेटवर्क इस काम को अंजाम दे रहा है।