त्रिपुरा: PM की मौजूदगी में बिप्लब ने 100 फुट ऊंचे मंच पर ली CM पद की शपथ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Mar, 2018 02:23 PM

biplab deb taked oath as tripura cm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में त्रिपुरा के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने शपथ ग्रहण की। असम राइफल्स मैदान में बिप्लब ने शपथ ली। जिष्णु देबबर्मा ने डिप्टी सीएम पद पर शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही पहली बार राज्य में...

अगरतला: त्रिपुरा का राजनीतिक माहौल लाल से गेरूआ हो गया है और सत्ता में हुआ यह परिवर्तन राज्य की राजधानी में प्रमुख तौर पर नजर आया जहां भाजपा सरकार ने पहली बार सत्ता संभाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में त्रिपुरा के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने शपथ ग्रहण की। जिष्णु देबबर्मा ने राज्य के डिप्टी सीएम पद पर शपथ ली। असम राइफल्स के विशाल मैदान में शपथ ग्रहण के इस भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम के लिए100 फुट ऊंचा मंच तैयार किया गया था। इसकी जानकारी खुद भाजपा महासचिव राम माधव ने दी।

PunjabKesari

पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा गठबंधन को 60 में से 43 सीटें मिली हैं। चुनाव परिणाम आने के साथ ही त्रिपुरा में पिछले करीब 25 साल से चल रहे वामपंथी शासन का अंत हो गया। शपथ समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवानी और मुरली मनोहर जोशी के अलवा पूर्वोत्तर क्षेत्र में भाजपा शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व सीएम माणिक सरकार भी मंच पर मौजूद रहे।
PunjabKesari

48 वर्षीय देब ने 6 मार्च को राज्यपाल तथागत राय से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 6 मार्च को ऐलान किया था कि जिशनू देबबर्माराज्य के उपमुख्यमंत्री होंगे। देबबर्मा की सीट पर चुनाव स्थगित हो गया था। वह चारिलम( अनुसूचित जनजाति) सीट से चुनाव लड़ रहे थे और इस सीट पर माकपा प्रत्याशी की मौत की वजह से चुनाव नहीं हुआ।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!