पुणे में कारोबारी की हत्या महाराष्ट्र सरकार के लिए खतरे की घंटी: शिवसेना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 02:26 PM

bjp  shivsena  devendra fadnavis

पुणे में कारोबारी की हत्या के बाद शिवसेना ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आज कहा है कि यह घटना राज्य में भाजपा नीत सरकार के लिए खतरे की घंटी है। राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस के दावे पर तंज कसते हुए राज्य...

मुंबई: पुणे में कारोबारी की हत्या के बाद शिवसेना ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आज कहा है कि यह घटना राज्य में भाजपा नीत सरकार के लिए खतरे की घंटी है। राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस के दावे पर तंज कसते हुए राज्य सरकार में भाजपा के सहयोगी ने कहा कि भाजपा केंद्र और राज्य में उद्योगपतियों और कारोबारियों की वजह से जीत कर आई लेकिन इन्हीं लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।  शिवसेना का यह बयान 56 वर्षीय रियल इस्टेट कारोबारी देवेन शाह की हत्या के बाद आया है। कारोबारी की हत्या उनके घर के बाहर कथित तौर पर दो अज्ञात अपराधियों ने पुणे में गोली मारकर कर दी थी। 

शिव सेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा है,  हत्यारे पुणे में खुलेआम घूम रहे हैं। अगर उन्हें नहीं पकड़ा गया तो अपने सांस्कृतिक मूल्यों के लिए मशहूर यह शहर खराब हो जाएगा। देवेन शाह की हत्या सरकार के लिए खतरे की घंटी है।’’ इसमें कहा गया है, च्च् उद्योगपतियों और कारोबारियों ने भाजपा को केंद्र और महाराष्ट्र में सत्ता दिलाई लेकिन यही लोग मारे जा रहे हैं। इससे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस के राज्य सरकार की बेहतरीन हालात के दावे पर सवाल उठता है।’’  फडऩवीस ने हाल ही में कहा था कि राज्य में कानून व्यवस्था की हालत पूरी तरह से ठीक है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!