लालू को ललन से मिली बेनामी संपत्ति मामले में हस्तक्षेप करें नीतीश: सुशील मोदी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jun, 2017 05:51 PM

bjp  sushil kumar modi  lalu prasad yadav  rabri devi

बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानमंडल दल के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष.......

पटना: बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानमंडल दल के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को ललन चौधरी से मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह करते हुए आज कहा कि ललन की वास्तविकता को लेकर बरकरार संशय को ध्यान में रखते हुये उसे बरामद कराकर जनता के सामने लाया जाना चाहिए। 

मोदी ने यहां कहा कि राजद प्रमुख की पत्नी राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्यों को करोड़ों रुपये की जमीन देने वाले नये दानवीर ललन चौधरी को बिहार की जनता देखना चाहती है। उनकी वास्तविकता को लेकर संशय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बेनामी संपत्ति के इस मामले में हस्तक्षेप कर ललन चौधरी को बरामद कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि यादव बतायें कि ललन चौधरी ने और किन-किन लोगों को अपनी करोड़ों की जमीन दान की।  

भाजपा नेता ने कहा कि ललन को सीवान जिले के सियारीगढ़ निवासी सुकठ चौधरी का पुत्र बताया जाता है। उन्होंने कहा कि उसके गांव बड़हरिया में कोई उसे इंटरमीडिएट काउंसिल का कर्मचारी, तो कोई राजद अध्यक्ष की गायों को चारा खिलाने वाला निजी कर्मचारी बताता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!