Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jul, 2017 01:23 PM
भाजपा ने राज्य की हर राजनीतिक खबर पर अपनी पैनी नजर टिकाई हुई है। भाजपा पार्टी का कहना है कि वह हर स्थिति के लिए तैयार है।
पटनाः भाजपा ने राज्य की हर राजनीतिक खबर पर अपनी पैनी नजर टिकाई हुई है। भाजपा पार्टी का कहना है कि वह हर स्थिति के लिए तैयार है। जानकारी के अनुसार पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा किए गए दो दिन के दिल्ली प्रवास में सभी बड़े नेताओं से राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई। राज्य की मौजूदा हालत पर पार्टी की भूमिका को लेकर कोई भी नेता खुलकर बातचीत नही कर रहा है।
सभी नेता इस बात से संतुष्ट हैं कि सुशील मोदी द्वारा लालू को लेकर जो भी खुलासे किए गए हैं, उनका लालू परिवार और उनकी पार्टी के पास संतोषजनक जवाब नही है। उच्च सूत्रों के अनुसार पार्टी में कोई नही चाहता कि चुनाव दोबारा हो। राज्य की जनता ने पांच साल के लिए इस सरकार को चुना है। पार्टी का भी सरकार गिराने का कोई इरादा नही है इसलिए जरूरत पड़ने पर भाजपा नीतीश कुमार का साथ देने से पीछे नहीं हटेगीे।