4 चुनावी राज्यों में सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाने में जुटी BJP, बनाई नई स्ट्रैटजी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Mar, 2018 01:17 PM

bjp is trying to increase social media follow up in 4 electoral states

भाजपा मिशन 2019 के लिए अभी से तैयारी कर रही है। भाजपा नहीं चाहती कि इतनी जल्दी सत्ता उसके हाथ से जाए। वहीं इससे पहले भाजपा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर अपना काबिज फिर से चाहती है। कर्नाटक को छोड़ मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़...

नई दिल्लीः भाजपा मिशन 2019 के लिए अभी से तैयारी कर रही है। भाजपा नहीं चाहती कि इतनी जल्दी सत्ता उसके हाथ से जाए। वहीं इससे पहले भाजपा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर अपना काबिज फिर से चाहती है। कर्नाटक को छोड़ मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार है। कर्नाटक में इस समय कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा अधिकारियों के मुताबिक इन चारों राज्यों में उसकी सोशल मीडिया पकड़ काफी कमजोर है। इन राज्यों में महज 4-7% यूजर्स ही सोशल मीडिया के जरिए पार्टी से जुड़े हैं जिसकारण वहां का यूथ भाजपा के संपर्क में नहीं है। इसलिए भाजपा ने अब इन राज्यों में करीब 25-30% तक यूजर्स साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है। सोशल मीडिया चुनावी तस्वीर को बदलने में काफी बड़ी भूमिका निभा सकती है।

भाजपा स्थानीय भाषा के जरिए ही यूजर्स से जुड़ने की योजना बना रही है। भाजपा कर्नाटक को किसी भी कीमत पर अपने हाथ से नहीं देने जाना चाहती। पूर्वोत्तर राज्यों में जीत के पीछे भाजपा सफल सोशल कैंपेन को मानती है क्योंकि इसके जरिए ही मोदी सरकार के 4 साल के विकास के काम की जानकारी लोगों तक पहुंच पाई। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी सोशल मीडिया के जरिए भाजपा को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है। कांग्रेस ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। कांग्रेस की यूथ विंग ने कर्नाटक में टि्वटर पर नन्ना कर्नाटक (मेरा कर्नाटक) नाम अभियान शुरू किया है। इतना ही नहीं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी समेत बड़े नेताओं के संवादों को भी प्रमोट किया जा रहा है। पार्टी के कई अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से जाकर बातचीत की और उनके मूड के बारे में जानकारी ली। राहुल गांधी ने भी अपने सभी मंत्रियों से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने को कहा है। फिलहाल दोनों ही पार्टियों का ध्यान अपने फॉलोअर्स बढ़ाने में हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!