Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 12:45 PM
झारखंड के लातेहार में डीटीओ (जिला परिवहन पदाधिकारी) बाखला ने अपने अधिकारियों के द्वार समाहरणालय परिसर में लगी भाजपा नेता सह जिला 20 सूत्री कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष राजधनी प्रसाद यादव की गाड़ी से उनका नेम प्लेट हटवा दिया।
लातेहारः झारखंड के लातेहार में डीटीओ (जिला परिवहन पदाधिकारी) बाखला ने अपने अधिकारियों के द्वारा समाहरणालय परिसर में लगी भाजपा नेता सह जिला 20 सूत्री कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष राजधनी प्रसाद यादव की गाड़ी से उनका नेम प्लेट हटवा दिया।
भाजपा नेता को इसकी जानकारी मिलते ही वह गाड़ी के पास पहुंचे और जिला परिवहन पदाधिकारी को गुस्से में आकर थप्पड़ मार दिया। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई। भाजपा नेता ने डीटीओ से नेम प्लेट उतारने का कारण पूछने पर उसने कहा कि अखबार में ऐसा छपा हुआ था।
बता दें कि डीटीओ ने भाजपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। भाजपा नेता को अदासत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है। इससे पहले भी भाजपा नेता और डीटीओ के बीच गाड़ी को हटाने के कारण झड़प हो चुकी है।