भाजपा MLC सत्येंद्र कुशवाहा का पटना के IGIMS में हुआ निधन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jan, 2018 11:45 AM

bjp mlc passed away

भाजपा के विधान पार्षद सत्येंद्र कुशवाहा का ब्रेन स्ट्रोक के कारण बुधवार को पटना के आईजीआईएमएस में देहांत हो गया। उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक के कारण दिसंबर महीने में...

पटनाः भाजपा के विधान पार्षद सत्येंद्र कुशवाहा का ब्रेन स्ट्रोक के कारण बुधवार को पटना के आईजीआईएमएस में देहांत हो गया। उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक के कारण दिसंबर महीने में उन्हें पहले दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में उन्हें पटना के आईजीआईएमएस में आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। इसके बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था, इसी बीच बुधवार की देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

बता दें कि सत्येंद्र कुशवाहा भाजपा के विधान पार्षद सहित उत्तर प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी भी थे। उनकी उम्र 49 वर्ष थी। कुशवाहा का मृत शरीर गुरुवार को भाजपा कार्यालय लाया जाएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!