भाजपा सांसद दलपत सिंह का ब्रेन हैमरेज से निधन

Edited By ,Updated: 01 Jun, 2016 09:39 PM

bjp mp dalpat singh died from brain haemorrhage

शहडोल से भाजपा सांसद दलपत सिंह परस्ते (66) का बुधवार की शाम पांच बजे गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया...

शहडोल, (मध्य प्रदेश): शहडोल से भाजपा सांसद दलपत सिंह परस्ते (66) का बुधवार की शाम पांच बजे गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनकी 27 मई को संघ के एक कार्यक्रम के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया था। गंभीर हालत में मध्य प्रदेश के शहडोल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन भी किया था।

इसके बाद गंभीर हालत में एयर एंबुलेंस से उन्हें दूसरे दिन मेदांता अस्तपाल ले जाया गया था। परस्ते का पार्थिव शरीर गुरुवार को अनूपपुर के उनके गृह गांव चटुआ लाया जाएगा। 30 मई को सांसद का जन्मदिन था। परस्ते 1977 में पहली बार जनता दल से शहडोल के सांसद चुने गए थे।

इसके बाद वह 1989 में दोबारा सांसद बने। वह 1999 में भाजपा में शामिल हुए और तीसरी बार सांसद चुने गए। वह शहडोल से कुल पांच बार सांसद चुने गए। इस दौरान वह लोकसभा की विभिन्न समितियों के सदस्य भी रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!