Edited By ,Updated: 27 Mar, 2017 03:25 PM
पूर्व केंद्रिय गृह सचिव और आरा से भाजपा सांसद आरके सिंह ने भारत विरोधी बयानबाजी करने वाले लोगों को पटक-पटक कर मारने का बयान दिया है।
नई दिल्लीः पूर्व केंद्रिय गृह सचिव और आरा से भाजपा सांसद आरके सिंह ने भारत विरोधी बयानबाजी करने वाले लोगों को पटक-पटक कर मारने का बयान दिया है। अपने संसदीय क्षेत्र में एक कार्यक्रम काे संबाेधित करते हुए उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रवादी हूं। यदि किसी भी राष्ट्रवादी के सामने कोई भारत के टुकड़े-टुकड़े होंगे जैसी बात करता है तो कोई भी उसे पटक-पटक कर मारेगा। मैं अपने देश से प्यार करता हूं। अपने देश के खिलाफ कोई आवाज नहीं सुन सकता।
भाजपा सांसद ने जवाहर लाल नेहरु (जेएलएन) यूनिवर्सिटी के छात्रों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जेएनयू छात्र राष्ट्रविरोधी और उद्दंड नारेबाजी करते हैं। अगर उनका बस चलता तो वे उन्हें सबक सिखाते। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की तारीफ करते हुए सिंह ने कहा, अब राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। आम आदमी ने योगी जी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का स्वागत किया है। वहां पर अब हालात सुधर रहे हैं। आरके सिंह यूपीए सरकार के समय केंद्रीय गृह सचिव थे। साल 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें आरा से टिकट दिया गया और वे वहां से जीत भी गए थे।