भाजपा ने ली राहुल गांधी पर चुटकी

Edited By ,Updated: 23 Jan, 2017 07:25 PM

bjp on rahul gandhi

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांगे्रस-सपा गठबंधन को लेकर राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए

नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांगे्रस-सपा गठबंधन को लेकर राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए भाजपा ने आज कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष को अपना राजनीतिक कैरियर बचाने के लिए ऐसे गठबंधन की जरूरत है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘इससे स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी को अपना राजनीतिक कैरियर बचाने के लिए अखिलेश के साइकिल के कैरियर की जरूरत है। जूनियर यादव (अखिलेश यादव) जानते हैं कि इस चुनाव में उनके पांच वर्षो का कुशासन उनका पीछा कर रहा है।’ 

समझौते पर संकट 
उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब कल सपा और कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव साथ लडऩे का निर्णय किया। दोनों दलों के बीच अंत समय तक चले कड़े मोलतोल के कारण एक समय समझौते पर संकट उत्पन्न हो गया था हालांकि दोनों दलों के प्रदेश प्रमुखों ने गठबंधन की घोषणा की जिसमें सपा 403 सीटों में 298 पर चुनाव लड़ेगी जबकि शेष 105 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी।   

निशाने पर अखिलेश सरकार
पात्रा ने सपा अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए टप्पल में यमुना एक्सप्रेस हाइवे करीब एक किलोमीटर दूर दो महिलाओं के साथ कथित मारपीट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसे समय में राजनीति और गठबंधन बनाने में लगे हुए है जब इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। यह राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। यह प्रदर्शित करता है कि अखिलेश यादव किस तरह से उत्तरप्रदेश को बर्बाद कर रहे हैं।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!