Edited By ,Updated: 30 May, 2016 06:28 PM
एक मां की ममता के आगे मौत ने भी घुटने टेक दिए। यह घटना...
शिवपुरी (कीर्ति राजेश चौरसिया): एक मां की ममता के आगे मौत ने भी घुटने टेक दिए। यह घटना शिवपुरी के ग्राम मायापुर की ऐर नदी की है। जानकारी के अनुसार, नदी पर पानी पीने गए 12 वर्षीय बच्चे (कमलेश) पर एक मगरमच्छ ने हमला किया। तभी नदी के घाट पर खड़ी बच्चे की मां ने मगरमच्छ को उसके बेटे पर हमला करते देख लिया। अपने बच्चे की जान बचाने के लिए वह भी नदी में कूद गई। महिला मगरमच्छ के साथ पूरी बहादुरी के साथ लड़ी।
हिम्मत से लड़ते हुए ये मां मगरमच्छ के मजबूत जबड़े से अपने बच्चे को छुड़ा लाई। बच्चे को छ़ुड़वाने के बाद महिला जल्दी से उसे पानी से बाहर ले आई। घायल बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बच्चे का इलाज चल रहा और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मां की बहादुरी के चर्चे दूर-दूर तक हो रहे हैं।