Edited By ,Updated: 30 Jan, 2017 02:38 PM
इश्क का सरूर जब सिर चढ़कर बोलता है तो इंसान हम सारी हदें पार कर जाता है। वो हर रिश्ते को भूल जाता, उसे याद रहता है तो बस यह कि वो किसी को बेइंतहा प्यार करते है।
भागलपुर (बिहार): इश्क का सरूर जब सिर चढ़कर बोलता है तो इंसान हम सारी हदें पार कर जाता है। वो हर रिश्ते को भूल जाता, उसे याद रहता है तो बस यह कि वो किसी को बेइंतहा प्यार करते है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया असरगंज (मुंगेर) के विक्रमगंज गांव का, जहां रविवार को जीजा-साली ने एक साथ जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। असरगंज (मुंगेर) के विक्रमगंज गांव में रविवार को जीजा-साली ने एक साथ जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की। परिजनों ने दोनों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया।
बबली की हालत नाजुक बनी हुई है। श्रवण और पुष्पा देवी की सादी 2012 में हुई थी। श्रवण के दो बच्चे भी हैं। श्रवण की पत्नी पुष्पा ने बताया कि 10 महीने पहले भी श्रवण अपनी साली को लेकर भाग गया था। दोनों ने शादी रचा ली और सुल्तानगंज के अब्जूगंज में रहने लगे। वे लोग काफी समय से दोनों को ढूंढ रहे थे। जब उनके बारे में जानकारी मिली तो दोनों को रविवार वापिस घर लाया गया। घर पहुंचते ही श्रवण और बबली ने जहर खा लिया। जब वे दोनों बेहोश होकर गिर पड़े तो उन्हें अस्पताल लाया गया।
पुष्पा ने बताया कि श्रवण ने हम दोनों बहनों के अलावा तारापुर में पारो देवी से सबसे पहले शादी की थी, उसका संबंध अब खत्म हो चुका है। वहीं पुष्पा ने रोते हुए कहा कि वे दोनों के साथ रहने को तैयार है। इसलिए उसने थाने में भी केस नहीं दर्ज करवाया है। पुष्पा ने कहा कि उसे इस बात की भी चिंता है कि आखिर दो बच्चों की देखभाल कौन करेगा।