J&K: पाक की फायरिंग में BSF के हेड कांस्टेबल शहीद, 20 से ज्यादा पोस्ट पर गोलीबारी

Edited By ,Updated: 24 Oct, 2016 08:40 AM

bsf head constable sushil kumar died in pakistan firing

पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए रविवार को आर.एस.पुरा में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।

जम्मू: पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए रविवार को आर.एस.पुरा में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। पाक ने आर.एस.पुरा सैक्टर के अब्दुलिया, कोरोटाना, खुर्द व ट्यूबवैल 5 पोस्ट पर पैट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाकर फायरिंग की है। इस दौरान पाक रेंजर्स द्वारा 82 एम.एम. के मोर्टार दागे गए हैं। इस गोलीबारी का भारतीय नौजवानों ने कड़ा जवाब दिया है। आर.एस.पुरा में पाक की ओर से की गई फायरिंग में  घायल बीएसफ के हेड कांस्टेबल सुशील कुमार शहीद हो गए हैं। शहीद सुशील कुमार को गोली लगी थी, जम्मू के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। फायरिंग में दो स्थानीय नागरिक और बीएसएफ के एक और जवान भी घायल हुए हैं। गौरतलब है कि बीती रात से जम्मू के आरएस पुरा, पुलवामा, पर्गवाल और अखनूर सेक्टर में 20 से ज्यादा बीएसफ पोस्ट और गांवों में फायरिंग हो रही है। भारतीय सेना के जवान ऑपरेशन में लगे हुए हैं।

हरियाणा के हैं शहीद सुशील कुमार
हेड कांस्टेबल सुशील कुमार हरियाणा के कुरुक्षेत्र इलाके के रहने वाले थे। फायरिंग के दौरान उन्हें सीने के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई थीं। उनका आज पोस्टमार्टम होगा, उसके बाद जवान को आखिरी सलामी दी जाएगी।

बता दें कि शनिवार को पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग में जख्मी बीएसएफ के कांस्टेबल गुरनाम सिंह भी शहीद हो गए. गुरनाम ने साथियों के साथ पाकिस्तानी घुसपैठ को नाकाम किया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!