Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jul, 2017 04:18 PM
मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के एक साल पूरा होने पर अलगाववादियों के हड़ताल के आह्वान के कारण कानून व्यवस्था के मद्देनजर समूचे श्रीनगर में आज पाबंदी बढ़ा दी गई है।
श्रीनगर: मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के एक साल पूरा होने पर अलगाववादियों के हड़ताल के आह्वान के कारण कानून व्यवस्था के मद्देनजर समूचे श्रीनगर में आज पाबंदी बढ़ा दी गई है। दरअसल पिछले साल बुरहान वानी की मौत के बाद से ही कश्मीर में अशांति का माहौल है। बुरहान वानी के चाहने वाले इसको लेकर प्रदर्शन तो हमले करते रहे हैं।
नाराज गर्लफ्रेंड ने दी जानकारी
समाचार एजेंसियों की मानें तो बुरहान वानी अपनी आशिकी की वजह से मारा गया था। बुरहान दिलफेर आशिक था। उसकी एक नहीं बल्कि कई गर्लफ्रेंड थी। उसने कई महिलाओं और लड़कियों से संबंध बना रखे थे। उसकी इसी आशिकमिजाजी की वजह से उसकी एक्स गर्लफ्रेंड नाराज थी। बुरहान की गर्लफ्रेड ने बेवफाई की बदला लेने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को उसके बारे में सटीक जानकारी दी थी। 10 लाख का इनामी आतंकी
बुरहान वानी ने मात्र 15 साल की उम्र में हिजबुल मुजाहिदीन जॉइन कर लिया था जिससे उसको कश्मीर में काफी लोकप्रियता मिली और वह कमांडर बन गया वह साउथ कश्मीर में 11 से 15 स्थानीय आतंकियों का नेतृत्व कर रहा था सुरक्षा बलों को उसकी काफी समय से तलाश थी इसलिए उस पर 10 लाख का इनाम रखा गया था।
सोशल मीडिया पर एक्सपर्ट
बुरहान सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहता था और इसके माध्यम से युवाओं को रिझाता था। उसके वीडियो, हथियारों से लैस फोटो और सुरक्षा बलों का मजाक उड़ाने वाले पोस्ट वॉट्सऐप और फेसबुक पर काफी पसंद किए जाते थे और शेयर भी किए जाते थे ताकि युवा कश्मीरियों को आतंकवाद की ओर मोड़ा जा सके।