Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Aug, 2017 02:28 PM
विश्व प्रसिद्ध स्की रिसार्ट गुलमर्ग में एक बार फिर केबल कार सेवा को बहाल कर दिया गया है। यह सेवा जून महीने में बंद कर दी गई थी।
श्रीनगर: विश्व प्रसिद्ध स्की रिसार्ट गुलमर्ग में एक बार फिर केबल कार सेवा को बहाल कर दिया गया है। यह सेवा जून महीने में बंद कर दी गई थी। जून में एक हादसे में सात लोगों की जान चले जाने के बाद से केबल कार को बंद कर दिया गया था। शुक्रवार को पुन: से केबल कार शुरू की गई है।
गुलमर्ग में विश्व भर से पर्यटक आते हैं। ऐसे में केबल कार प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहती है। जून से इसे बंद किए जाने के बाद से पर्यटक इससे वंचित थे। हांलाकि कुछ पर्यटकों ने बात करते हुए कहा कि वे अखबारों और समाचार चैनलों में उसे हादसे को देख चुके हैं जिसके बाद से उन्हें केबल कार में बैठने से डर लग रहा है जबकि कुछ पर्यटक बहुत उत्साहित भी दिखे। संबंधित प्रशासन के अनुसार पर्यटकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।