आज रात से पेट्रोलियम पर लगेगा सेस, महंगा होगा पेट्रोल-डीजल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jan, 2018 11:45 PM

cess will be expensive on petrol from tonight diesel will be expensive

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पूरे देश में तेजी जारी है। क्रूड के बढ़ते दाम और रुपए में गिरावट से पेट्रोल की कीमतें लगभग 80 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच रही हैं। देश के लगभग सभी राज्यों में भी पेट्रोल के दाम ऊंचाइयां छू रहे हैं। अब मध्य प्रदेश में...

इंदौर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पूरे देश में तेजी जारी है। क्रूड के बढ़ते दाम और रुपए में गिरावट से पेट्रोल की कीमतें लगभग 80 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच रही हैं। देश के लगभग सभी राज्यों में भी पेट्रोल के दाम ऊंचाइयां छू रहे हैं। अब मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें और बढऩे जा रही हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर सोमवार से अतिरिक्त कर (सेस) लागू होगा। रविवार रात 12 बजे से पेट्रोल-डीजल के दाम एक फीसदी बढ़ जाएंगे। बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल महंगा होने और भारतीय रुपए में आई कमजोरी के चलते पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।

कर सलाहकार आरएस गोयल के अनुसार, नोटिफिकेशन शनिवार को जारी हुआ है लेकिन इसके प्रभावशील होने की तारीख 29 जनवरी निर्धारित की गई है। इस दिन से ईंधन पर सेस लागू होगा। इस लिहाज से 28 दिसंबर की रात 12 बजे से पेट्रोल कंपनियां जो भी दाम निर्धारित करेंगी प्रदेश में उस पर एक प्रतिशत अतिरिक्त सेस लगेगा। इस लिहाज से पेट्रोल-डीजल के दाम में भी एक प्रतिशत की वृद्धि होना तय है।

85 रुपए हो सकता है पेट्रोल
मॉर्गन स्टेनली और बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच ने 2018 के लिए कच्चे तेल के औसत भाव के अनुमान में बढ़ोतरी की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव पहले ही 3 साल के ऊपरी स्तर पर है। बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच ने अपने अनुमान में 8 डॉलर की बढ़ोतरी की है. 2018 में ब्रेंट क्रूड का औसत भाव 64 डॉलर और WTI क्रूड का औसत भाव 60 डॉलर रहने का अनुमान लगाया है। ऐसे में एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पेट्रोल के दाम 85 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच सकते हैं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!