पाक ने किया सीजफ़ायर का उल्लंघन , बीएसएफ का एक जवान शहीद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Nov, 2017 12:27 PM

cfv by pak in samba  one soilder martyr

पाकिस्तान ने जम्मू संभाग में आज एक बार फिर आईबी पर सीजफायर का उल्लंघन किया है जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह साढ़े नौ बजे के करीब पाकिस्तान ने सांबा सेक्टर में भारत की मंगू चक्क पोस्ट को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की...

जम्मू: पाकिस्तान ने जम्मू संभाग में आज एक बार फिर आईबी पर सीजफायर का उल्लंघन किया है जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह साढ़े नौ बजे के करीब पाकिस्तान ने सांबा सेक्टर में भारत की मंगू चक्क पोस्ट को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की जिसमें बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी में शामिल बीएसएफ की 173वीं बटालियन के जवान कांस्टेबल तपन मंडल शहीद हो गया। वहीं, बीएसएफ ने भी मोर्चा संभालते हुए पाकिस्तान को इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।


पाकिस्तान द्वारा पिछले कुछ महीनों से जम्मू कश्मीर में आईबी और एलओसी को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पुंछ में आए दिन पाकिस्तानी जवान एलओसी के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहे हैं।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!