मुख्यमंत्री नीतीश ने केदारनाथ सिंह के निधन पर जताया शोक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Mar, 2018 11:30 AM

chief minister nitish condoled the death of kedarnath singh

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिन्दी के जाने-माने साहित्यकार एवं वरिष्ठ कवि केदारनाथ सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कुमार ने अपने शोक-संदेश में कहा कि केदारनाथ सिंह हिन्दी के प्रख्यात साहित्यकार एवं वरिष्ठ कवि थे। वर्ष 2013 में...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिन्दी के जाने-माने साहित्यकार एवं वरिष्ठ कवि केदारनाथ सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कुमार ने अपने शोक-संदेश में कहा कि केदारनाथ सिंह हिन्दी के प्रख्यात साहित्यकार एवं वरिष्ठ कवि थे। वर्ष 2013 में हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में केदारजी की सेवाओं के लिए उन्हें साहित्य के सबसे बड़े सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें साहित्य के क्षेत्र में अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारजी का बिहार से गहरा नाता रहा है। वह बिहार राजभाषा पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष भी थे। सरल भाषा में जीवन की जटिलताओं की अभिव्यक्ति करने की उनकी अनूठी शैली थी। वह जीवन में गहरी आस्था रखने वाले कवि थे और जमीनी हकीकत को कविता के माध्यम से अभिव्यक्त करते थे। उनके निधन से हिन्दी साहित्य के क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि जाने-माने साहित्यकार केदारनाथ सिंह का लंबी बीमारी के बाद सोमवार की रात नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!