Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 09:46 AM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अन्य मंत्रियों के साथ अपने पांच दिवसीय दौरे पर जापान जाएंगे। वह 18 से 22 फरवरी तक जापान में रहेंगे। इस दौरान पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के अलावा मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार व...
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अन्य मंत्रियों के साथ अपने पांच दिवसीय दौरे पर जापान जाएंगे। वह 18 से 22 फरवरी तक जापान में रहेंगे।
इस दौरान पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के अलावा मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार व सचिव अतीश चंद्रा, पथ निर्माण के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा सहित अन्य लोग भी उनके साथ होंगे।
मुख्यमंत्री इस दौरान जापान की राजधानी टोक्यो सहित अन्य कई शहरों की सैर करेंगे तथा जापान के साथ कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को लेकर चर्चा भी की जाएगी।