30 फुट के बोरवेल में गिरा बच्चा, 10 घंटे के बाद सुरक्षित निकाला गया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Aug, 2017 12:21 PM

child dropped in 30 ft borewell  got safely removed after 10 hours

आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले में खुले पड़े एक बोरवेल में दुर्घटनावश गिरे दो साल के एक बच्चे को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और अन्य दलों ने 10 घंटे तक चले अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।

अमरावती: आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले में खुले पड़े एक बोरवेल में दुर्घटनावश गिरे दो साल के एक बच्चे को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और अन्य दलों ने 10 घंटे तक चले अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। बच्चे का गवर्नमेंट जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसे आज शाम तक छुट्टी दी जा सकती है। पीड़ित चंद्रशेखर को देर रात ढाई बजे बोरवेल से निकाला गया। एनडीआरएफ के अधिकारी ने बताया कि 30 फुट के इस बोरवेल में बच्चा 15 फुट पर फंसा हुआ था।

एनडीआरएफ ने 22 फुट पर एक तख्ता फंसाया था जिससे की बच्चा नीचे न फिसले। अधिकारी ने बताया कि बोरवेल में एक मोबाइल भी लटका दिया गया था ताकि बचाव अभियान के दौरान बच्चा अपने माता-पिता की आवाज सुन सके। उपायुक्त मधुसूदन रेड्डी के नेतृत्व में एनडीआरएफ का 40 सदस्यीय दल बचाव अभियान में जुटा था।

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (गृह) एन चिनाराजप्पा ने एनडीआरएफ, पुलिस और अन्य दलों को अभियान की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने एक बयान में कहा कि ऐसी किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए राज्य में खुले पड़े सभी बोरवेलों को बंद करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। अस्पताल में बच्चे से मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री के. श्रीनिवास राव ने कहा कि बच्चे की हालत अब स्थिर है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!