राम रहीम को लेकर चीन ने भारत पर कसा तंज, कही ये बात

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Aug, 2017 10:41 AM

chinese media dera gurmit issue doklam

दुनियाभर में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का मामला गर्माया हुआ है। इस मामले में गुरमीत राम रहीम को आज सजा सुनाई...

बीजिंग: दुनियाभर में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का मामला गर्माया हुआ है। इस मामले में गुरमीत राम रहीम को आज सजा सुनाई जानी है।  


चीन ने भारत पर कसा तंज 
इस मामले में टांग अड़ाने से चीन भी पीछे नहीं रहा। चीनी मीडिया ने पंचकूला हिंसा पर तंज कसते हुए कहा कि भारत पहले अपनी आंतरिक समस्या सुलझाए। चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने लेख में लिखा है कि डेरा हिंसा भारत का आंतरिक मामला है और हमें उम्मीद है कि इस मसले को भारत जल्द सुलझा लेगा।इस लेख में साफतौर पर ये कहा गया है कि डेरा सच्चा सौदा की प्रसिद्धि और ताजा हिंसा ने भारत की राजनीतिक और सामाजिक समस्या को सबके सामने लाकर रख दिया है। 


डेरा के बहाने चीन फिर डोकलाम विवाद को बीच में ले आया है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है, ''हम चिंतित हैं कि भारत आंतरिक हिंसा से ध्यान भटकाने के लिए डोकलाम विवाद का इस्तेमाल कर सकता है।'' बता दें कि चीनी मीडिया के पूरे लेख में इस बात पर जोर दिया गया कि भारत पहले अपने आंतरिक मामले सुलझाएं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!