मुख्यमंत्री ने नववर्ष पर किया अपनी संपत्ति का खुलासा, कुछ दिलचस्प जानकारी आई सामने

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jan, 2018 11:26 AM

cm announces own property on new year

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नववर्ष के अवसर पर अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। इस खुलास के चलते यह बात साफ हुई है कि मुख्यमंत्री की संपत्ति अपने बेटे निशांत और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से कम अमीर हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नववर्ष के अवसर पर अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। इस खुलासे के चलते यह बात साफ हुई है कि मुख्यमंत्री अपने बेटे निशांत और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से कम अमीर हैं। सीएम के एक खाते में 26,130 रुपए, दूसरे खाते में 2782 रुपए और तीसरे खाते में 15715 रुपए है। मुख्यमंत्री के पास इसके अतिरिक्त 9 गायें और 7 बछड़ें भी है। 

मुख्यमंत्री के बेटे निशांत के पास पिता की संपत्ति से अधिक संपत्ति है। नीतीश के पास ईको स्पोर्ट्स कार है तो बेटे निशांत के पास आई-10 कार है। निशांत के पास 1,18,44,837 चल संपत्ति और 1,25,04,819 अचल संपत्ति है। सीएम के पास इसके अलावा दिल्ली में एक 40 लाख का फ्लैट है। इसके साथ-साथ उनके पास सोने की 2 और चांदी की एक अंगूठियां है। वहीं दूसरी तरफ बेटे निशांत के पास 30 तोला सोना, 5 किलो चांदी है।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 में नई परंपरा शुरु की थी। इस परंपरा के चलते साल के पहले दिन कैबिनेट के सभी मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री स्वयं अपनी संपत्ति के बारे में सबको जानकारी देते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!