ADR की रिपोर्ट से हुआ खुलासा, करोड़पति मुख्यमंत्रियों में आते हैं CM नीतीश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 03:25 PM

cm nitish kumar is millionaire chief ministers

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी करोड़पति मुख्यमंत्रियों में आते हैं। देश के 31 मुख्यमंत्रियों में उनका 22वां नंबर आता है। यह बात एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म की रिपोर्ट से साबित हुई है। जानकारी के अनुसार, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के करोड़पति मुख्यमंत्रियों में आते हैं। देश के 31 मुख्यमंत्रियों में उनका 22वां नंबर है। यह बात एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म की रिपोर्ट से साबित हुई है। 

जानकारी के अनुसार, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने देश के 31 मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का ब्यौरा दिया है। इसके साथ उन्होंने मुख्यमंत्रियों पर दर्ज क्रिमिनल केस के बारे में भी जानकारी दी है। 

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार नीतीश कुमार के पास करीब एक करोड़ 71 लाख 29 हजार 264 रुपए की संपत्ति है। इस संपत्ति में चल संपत्ति 84 लाख 18 हजार पांच सौ 95 रुपए की है और अचल संपत्ति 87 लाख 10 हजार 669 रुपए की है।

बता दें कि 31 में से 11 मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी एक क्रिमिनल केस दर्ज है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!