Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Dec, 2017 12:49 PM
बिहार के दुल्हिनबाजार सीओ को निगरानी विभाग ने घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, दुल्हिनबाजार की नरही पिरही पंचायत के पैक्स को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इसके चलते इस पैक्स को सिंघाड़ा कोपा पंचायत के पैक्स के साथ जोड़ने...
दुल्हिनबाजार: बिहार के दुल्हिनबाजार सीओ को निगरानी विभाग ने घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, दुल्हिनबाजार की नरही पिरही पंचायत के पैक्स को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इसके चलते इस पैक्स को सिंघाड़ा कोपा पंचायत के पैक्स के साथ जोड़ने का अधिकार सीओ को था। इसी के चलते दुल्हिनबाजार का सीओ राकेश कुमार सिंघाड़ा कोपा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजू कुमार से 25 हजार रुपए की मांग कर रहा था।
सिंघाड़ा कोपा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजू कुमार द्वारा इसकी लिखित शिकायत निगरानी विभाग में की गई। शिकायत दर्ज होने के बाद विभाग के डीजी रवींद्र कुमार ने टीम का गठन कर दुल्हिनबाजार के सीओ को रंगे हाथों घूस लेते हुए गिरफ्तार किया।