गुलमर्ग और कारगिल में पारा गिरा, बर्फबारी के बाद से बढ़ी ठंड

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Nov, 2017 04:12 PM

coldest place in kashmir is gulmarg

उत्तर कश्मीर में मशहूर स्की रिसोर्ट गुलमर्ग के साथ साथ लद्दाख क्षेत्र में लेह और करगिल शहरों में रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। ऐसा इस सप्ताह की शुरूआत में जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में बर्फबारी होने के कारण हुआ है।

श्रीनगर : उत्तर कश्मीर में मशहूर स्की रिसोर्ट गुलमर्ग के साथ साथ लद्दाख क्षेत्र में लेह और करगिल शहरों में रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। ऐसा इस सप्ताह की शुरूआत में जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में बर्फबारी होने के कारण हुआ है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा है और जम्मू कश्मीर में दूसरा सबसे ठंडा स्थान करगिल रहा।


उन्होंने बताया कि लद्दाख क्षेत्र में करगिल शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया अधिकारी के मुताबिक लेह राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर संभाग में सभी अन्य स्थानों पर कल रात का तापमान जमाव बिन्दु से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कल सुबह तक राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके कुछ दिनों के बाद तक मौसम काफी हद तक शुष्क बने रहने की संभावना है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!