राहुल ने साधा PM मोदी पर निशाना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 04:51 PM

congres rahul ghandi narinder modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपने तीखे हमलों को जारी रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि उन्हें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में बोलना चाहिए।  चुनावी राज्य कर्नाटक में अपनी जनाशीर्वाद यात्रा...

रायचूर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपने तीखे हमलों को जारी रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि उन्हें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में बोलना चाहिए।  चुनावी राज्य कर्नाटक में अपनी जनाशीर्वाद यात्रा के तीसरे दिन गांधी ने कहा कि भ्रष्टाचार के बारे में बोलने से पहले प्रधानमंत्री को अपने ‘‘दाएं और बाएं’’ देखना चाहिए।  उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप भ्रष्टाचार के बारे में बात करना चाहते हैं तो थोड़ा अमित शाह के बेटे के भ्रष्टाचार के बारे में भी बोलिए। कैसे उन्होंने तीन महीने में 50 हजार रूपए से 80 करोड़ रूपए बना लिए। आपको देश को यह भी बताना चाहिए।’’ अमित शाह ने अपने बेटे पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज किया था और उस समाचार पोर्टल के खिलाफ मानहानि का मामला भी दर्ज किया था जिसने कहा था कि भाजपा के 2014 में सत्ता में आने के बाद उनकी संपत्ति में काफी बढ़ोतरी हुई।  

राहुल ने साधा भाजपा नेताओं पर भी निशाना
हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में अपनी यात्रा शुरू करने से पहले उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गांधी ने प्रदेश के भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधा।  उन्होंने कहा, ‘‘मोदीजी आप भ्रष्टाचार की बात करते हैं। मोदीजी भूतकाल के बारे में बात करने के बाद आपके पास कुछ समय बच जाए तो अपने दाहिनी और बाएं तरफ भी देखिए...एक तरफ (बीएस) येदियुरप्पा जो जेल जा चुके हैं। दूसरी तरफ चार (पूर्व) मंत्री जो जेल गए हैं...और अब भी वहीं हैं, 11 नेताओं को भ्रष्टाचार के आरोपों में इस्तीफा देना पड़ा।’’ गांधी ने कहा कि मोदी रोजगार सृजन और किसानों की परेशानियों को दूर करने में ‘‘विफल’’ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मोदीजी, इस देश के लोगें ने आपको काम दिया, किसानों ने आपको काम दिया, युवाओं ने आपको बताया कि हमारा मुकाबला चीन से है। चीन ने 24 घंटे में 50,000 रोजगार दिए। मोदीजी आप विफल हो गए।’’ 

कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाई थी किसानों ने मदद की गुहार 
रायचूर जिले में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों ने मदद की गुहार लगाई थी।  उन्होंने कहा, ‘‘मैं व्यक्तिगत रूप से वहां गया था और उनसे किसानों की कर्ज माफी का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा और चुप रहे।’’ उन्होंने कर्नाटक सरकार द्वारा की गई कर्ज माफी की घोषणा के संदर्भ में कहा कि वह कांग्रेस पार्टी थी जिसने ऐसा किया।  उन्होंने कहा, ‘‘युवाओं को रोजगार देना शुरू कीजिए, किसानों की कर्ज माफी कर उनकी मदद करना शुरू कीजिए। आपके पास ज्यादा समय नहीं है। एक साल बचा है...सुना है आप समय से पहले चुनाव की भी योजना बना रहे हैं। बहाने बनाना छोडि़ए, काम शुरू कीजिए।’’  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!